शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बदायूं निवासी सुमित और उसकी पत्नी रति के बीच चल रहे विवाद के कारण, रति अपने डेढ़ साल के बेटे आरव के साथ अलग रह रही थी।शनिवार को जब रति अपनी सहेली के घर यादव कॉलोनी आई थी, तब रिश्ते में आरव का चाचा लगने वाला विराज वहां पहुंचा। वह मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। थोड़ी दूर सुनसान गली में जाकर उसने बच्चे को कपड़ों से पकड़ा और आठ बार जमीन पर पटक-पटक कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी शव को गली में ही फेंककर फरार हो गया। यह पूरी खौफनाक वारदात सामने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Watch video here…👇👇
https://www.instagram.com/reel/DY_KYDgyv4S/?igsh=MTV1aXpnZGVld2Z3eQ==