लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। प्लेटफॉर्म नंबर-5 का निर्माणाधीन टिन शेड अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से टीटीई भूपेंद्र और दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।आरपीएफ ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी को आलमबाग के अजंता अस्पताल में भर्ती कराया है। गनीमत रही कि उसी वक्त आ रही हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। फिलहाल क्रेन से मलबा हटाया जा रहा है, वहीं यात्रियों ने इसे रेलवे की बड़ी लापरवाही बताया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Watch Full Video here…👇👇👇
https://www.instagram.com/reel/DY6YLRfSbl2/?igsh=MXF2cjdwZTYwcjRraw==