बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक को ‘फर्जी दारोगा’ बनकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सऊदी अरब जाने की तैयारी कर रहे युवक को जालसाजों ने निशाना बनाया था। एक सामाजिक संस्था (NGO) की मदद से इस ब्लैकमेलिंग का खुलासा हुआ, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर आरोपी को छोड़ दिया गया।पीड़ित युवक को लगभग पांच दिन पहले आधी रात में एक अनजान युवती के नाम से कॉल आई थी, जिसे उसने नहीं उठाया। अगली सुबह उसे दूसरे नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को चौकी इंचार्ज बताते हुए युवक को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपी ने युवक को डराने और उससे पैसे ऐंठने के लिए कभी वकील तो कभी पुलिसकर्मी बनकर दबाव बनाना शुरू कर दिया।युवक के परिवार ने घबराकर एनजीओ संचालिका ईशा तुफैल से संपर्क किया। ईशा तुफैल ने जब आरोपी के नंबर पर कॉल कर सख्ती से पूछताछ की और संबंधित चौकी का नाम पूछा, तो वह हड़बड़ा गया। उसने पड़ोसी जिले के पटरंगा थाने आने की बात कही। इस बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। इसके बाद ईशा तुफैल और पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।बुधवार दोपहर को थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर वापस ले ली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह होने के बाद शिकायत वापस ले ली गई, जिसके चलते आरोपी युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया|

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Watch Full Video here…👇👇👇

https://www.instagram.com/reel/DY4RhnaS0Sw/?igsh=bDBqM3RvYXBpZjll

Copyright 2026 - 2028 | UpNotifications.in (Ashutosh Verma)    MSME UDYAM Reg. No. - UDYAM-UP-14-0057040